यूक्रेन vs रूस: रूस का यूक्रेन पर हमले का आज पांचवां दिन है, अब रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और भयानक होती जा रही है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का बुरा हाल है। भारत ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सभी भारतीय लोगों को हर संभव मदद देते हुए जल्द से जल्द भारत लाएं।
उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘यूक्रेन में बिगड़े हालातों के बीच भारतीय छात्रों समेत अन्य भारतीय भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। भारत सरकार से आग्रह है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को हर संभव मदद देते हुए जल्द से जल्द भारत लाएं। दिल्ली सरकार हर तरह के सहयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।’
