India

दिल्ली : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से भारत भाग्य विधाता महोत्सव का आगाज, स्मृति ईरानी करेंगी इस कार्यक्रम का आगाज

दिल्ली : देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम भारत भाग्य विधाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और डालमिया भारत समूह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। डालमिया समूह ने लाल किले को अपने स्मारक मित्र के रूप में अपनाया है।

दिल्ली में 17वीं सदी के प्रतिष्ठित स्मारक लाल किला में भारत के इतिहास, कला, विरासत, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाला 10 दिवसीय लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता शुक्रवार यानी 25 मार्च से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इस कार्यक्रम का आगाज करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक प्रगतिशील स्वतंत्र भारत, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव पिछले साल शुरू किया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top