सरकार भानु प्रताप तिवारी
महाराजगज 1 नवंबर। परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम अंतर्गत धनेवा में बूथ संख्या 195 पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी नया भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आवाह्न पर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने की बात कही है। हम सब कार्यकर्ता इस मंत्र के आधार पर सबके बीच जायें और सभी समाज के लोगों का विश्वास हासिल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनायें। भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे है। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे सभी वर्ग के लोगो का सम्मान व विकास है।प्रदेश की जनता ने एक बार फिर सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, क्योंकि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पूरी ईमानदारी से देश और प्रदेश के विकास का काम किया है।उन्हों ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है। आने वाले समय में विकास की गति चलती रहे इसलिए भाजपा की पुनः वापसी जरूरी है।इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहाकि भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन के साथ प्रदेश का विकास होता है। गांव, गरीब और किसानों की तरक्की होती है। विकास के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार होता है। जब देश में गरीब का बेटा पीएम बनता है तो गरीबों के घर बनते हैं। हर घर में शौचालय बनता है। गरीबों को गैस के चूल्हे मिलते हैं। गांव-गांव में बिजली लगती है। गरीबों को निःशुल्क राशन मिलता है।विधायक ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवाद करती है। भजपा सरकार में देश और प्रदेश का तीव्र गति से विकास होता है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहाकि गाव गरीब किसान के उत्थान के लिए योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार प्रयास कर रही है। आज अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो के जीवन मे बदलाव आया है। हमारी माताओं बहनों को सम्मान मिल रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश पटेल, सदस्य्ता अभियान के जिला संयोजक बैजनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, शक्ति केंद्र प्रमुख अमित त्रिपाठी ,सुभष शर्मा, गोरख गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
