राजनीति: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। अभी इंडिया गठबंधन की तरफ से कुछ सीटों पर सहमति बनी है तो कुछ पर नहीं बनी है।समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को अमेठी व रायबरेली सहित 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के तहत अब कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया है। लेकीन दोनों दलों में अभी तक सीटों को लेकर सहमति बनती हुई नहीं दिख रही है। ऐसी दशा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्हें यात्रा में मंगलवार को रायबरेली में शामिल होना था।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी है। सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी है।
