Politics

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा से किसी परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती, सपा का लाल झंडा परिवर्तन का संकेत

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी  यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी हो गया है। इस चुनाव के उत्तर प्रदेश मे चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है।

राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है। एक दूसरे की कमियों को गिना रहे है, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी के झंडे से भाजपा डरती है। लाल झंडा परिवर्तन का संकेत है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना इसमें शामिल है।

भाजपा नेतृत्व समाजवादी झंडे के बारे में अवांछनीय टिप्पणी करती है, उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जन्मकाल से ही यथास्थितिवाद की पोषक रही है। भाजपा से किसी परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती है। भाजपा अपनी राजनीतिक संकीर्णता के कारण कुंठित हो गई है।

समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान भाजपा के झूठ फरेब से जनता को जागरूक करने और समाजवादी नीतियों से लोगों को परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसी प्रयास के तहत 15 से 25 दिसंबर तक समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान लाया गया है। इस दौरान सभी विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शुभचिंतकों के घरों पर करीब 10 लाख से अधिक झंडे लगाए गए हैं।

विभिन्न दलों के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को निषाद सेना, भारतीय मानव समाज पार्टी तथा बसपा के कई पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसमें निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद निषाद, गुलाब चंद्र मिश्रा, सौरभ पांडेय, मानव समाज पार्टी के विमल कुमार बिंद, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के सौदागर बिंद, दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल थे। इसी तरह चंदौली बसपा के पूर्व जिला प्रभारी गुल्लू गौतम, संजय यादव, अमित राम आदि शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top