Uttar Pradesh

यूपी: टूटी मुख्य पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए आज से बंद होगा बैराज प्लांट, कानपुर में 10 लाख लोगों पर पड़ेगा इसका प्रभाव

कानपुर: कानपुर में गंगा बैराज स्थित जल निगम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 16 सितंबर से चार दिन के लिए बंद कर दिया जायेगा। वाटर ट्रीटमेंट बंद होने का सीधा असर 10 लाख शहरवासियों पर पड़ेगा l आपको बता दें कि जल निगम टूटी मुख्य पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए 16 सितंबर से चार दिन के लिए गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र बंद करने जा रहा है। इस वजह से 17 तारीख से सिटी से साउथ तक करीब 10 लाख लोगों को पानी की किल्लत झेलनी होगी।

जल निगम बैराज से सिटी और साउथ में मुख्य पाइप लाइन और जोनल पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से करीब 10 लाख लोगों को पानी की आपूर्ति करता है। 1600 मिलीमीटर व्यास की इस मुख्य पाइप लाइन में विजय नगर चौराहे के पास स्थित आटो गैराज के सामने और फजलगंज फायर स्टेशन के सामने लीकेज हैं, जिनसे रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन की मरम्मत में 4 दिन लगेंगे। इसलिए 19 सितंबर की शाम तक वहां से सिटी और साउथ में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों से पानी का स्टाक करने की अपील की गई है।

जलकल विभाग की तरफ से पानी संकट वाले मोहल्लों में पानी के टैंकर नि:शुल्क उपलब्ध कराने के बंदोबस्त किए हैं। जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक केपी आनंद के अनुसार इस विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 05122549018 डायल कर पानी संकट की सूचना दी जा सकती है। वहां टैंकर भेजा जाएगा।

इन मोहल्लों में होगी पानी की किल्लत
इटावा बाजार, कुरसवां, पटकापुर, हरवंश मोहाल, मोतीमोहाल, शास्त्री नगर, पांडु नगर, गीता नगर, काकादेव, विजय नगर, दादा नगर, गोविंद नगर, बर्रा, निराला नगर, जूही लाल कालोनी, जूही बम्बुरहिया, राखी मंडी, जूही गढ़ा, गोशाला, किदवई नगर आदि।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top