Uttar Pradesh

यूपी: योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी बना सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला राज्य, आने वाले वर्षों में प्रदेश को मिलेगी कई और सौगात

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा है, योगी के संकल्प और प्रेरणा से उत्तर प्रदेश का नवनिर्माण हो रहा है और यह नए भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है। इसकी झलक हमे दिख रही है, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में पहचाना जाने लगा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित हो चुका है और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। वहीं प्रधानमंत्री ने प्रयागराज से मेरठ तक बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास हो गया है।

प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का औपचारिक लोकार्पण किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश के 9 जिले लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, मऊ और गाजीपुर सीधे तौर पर जुड़े हैं।

इन पूर्वांचल के जिलों के साथ सड़क मार्ग से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे काफी सहायक होगा। मौजूदा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक विशाल औद्योगिक गलियारा बन जाएगा। ये पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी सीमा से जोड़ देगा, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश का समग्र विकास होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर से लिंक रोड से भी जोड़ा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बिछाए जा रहे एक्सप्रेस-वे की शृंखला में चाहे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे या फिर गंगा एक्सप्रेस वे, ये सभी उत्तर प्रदेश में सड़क संपर्क बढ़ाने के साथ ही रोजगार के अनेक अवसर भी पैदा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे जल्द ही इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा। इंडस्ट्रियल हब बनने से पूर्वांचल के लोगों को रोजगार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को पूर्वांचल में ही बेहतर रोजगार मिल सकेगा। पूर्वांचल देश का विकास मॉडल बनकर उभर सकेगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top