India

यूपी कैबिनेट बैठक: आज यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, यूपी कैबिनेट में ये 13 प्रस्ताव हुए पास….

यूपी कैबिनेट बैठक: मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वहीं बैठक में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के अलावा कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। यूपी सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव पास हुए। नौ विभागों में 24 पद यूपी के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सृजित किए गए हैं। मुख्य सचिव की कमेटी चयन करेगी। बैठक में तय किया गया कि 23 मई से उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।

लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद इन पदों को आयोग की परिधि से बाहर किया गया है। इसमें ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड कप विजेता शामिल हैं। पैरालंपिक के विजेता भी शामिल किए जाएंगे। ये सभी पद राजपत्रित श्रेणी के होंगे। खिलाड़ियों के लिए वीडियो के चार, बीएसए के एक, असिस्टेंट डिप्टी इंस्पेक्टर के दो, डीएसपी के सात, जिला पंचायत राज अधिकारी के दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पैसेंजर व गुड्स टैक्स ऑफिसर, जिला वाणिज्य कर अधिकारी और नायब तहसीलदार के दो-दो पद आरक्षित किए गए हैं।

कैबिनेट बैठक मे ये प्रस्ताव हुए पास…
* अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के 24 राजपत्रित पदों पर खिलाडियों की यूपी के नौ विभागों में सीधी नियुक्ति की जाएगी।
* ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमन वेल्थ के खिलाड़ियों को यह आसार मिलेगा।
* बीडीओ, बीएसए ,डीपीआरओ, सहायक खेल अधिकारी,नायब तहसीलदार आदि पदों पर 24 नियुक्तियां होंगी।
* एक सितंबर 2020 के बाद से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
* यूपी सरकार ने पांच हवाईअड्डों के मेंटेनेंस का एमओयू साइन किया। अब यह सभी हवाई अड्डे चलने लगेंगे। सरकार इसके लिए सात करोड़ रुपये प्रति वर्ष मेंटेनेंस पर खर्च करेगी।
* सरकार ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदल कर ‘भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय किया। अब इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। संगीत कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।
* कैबिनेट ने सीनियर एडवोकेट अजय मिश्र को प्रदेश महाधिवक्ता नियुक्त किया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top