अयोध्या: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चार चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो वहीं अब पांचवें चरण के मतदान को कराए जाने की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जोर से लग गई है भारतीय जनता पार्टी पांचवें चरण में अयोध्या जनपद के विधानसभाओं में मतदान को लेकर प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे l
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव अयोध्या सीट के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में रोड शो किये। इसके पहले अयोध्या जनपद के रुदौली और गोसाईगंज विधानसभा में जनसभा को भी संबोधित किये। जिसके बाद शाम अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के विशेष रथ पर सवार होकर उन्होंने शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोड शो प्रारंभ किया।
योगी के स्वागत के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही है। भारी संख्या में लोग जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए सीएम योगी का अभिनंदन कर रहे हैं। आएंगे फिर योगी ही… जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे..जैसे गानों के बीच कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छीरेश्वरनाथ के पास राम नगरी के प्रमुख संत धर्माचार्य मंच पर विराजमान हैं। राम मंदिर निर्माण जारी है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
