यूपी: सीएम योगी ने किया पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ, प्रदेश भर में लगाए जाएंगे 36.50 करोड़ पौधे

पौधरोपण जन अभियान-2024: उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ कर दिया। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।
योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

आपको बता दें कि आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *