Politics

यूपी: कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए  जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस: लोकसभा चुनाव को देखते हुए जहां एक ओर बीजेपी ताबड़तोड़ अपने प्रचार अभियान में जुट गई है तो वहीं कांग्रेस ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 40 नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, सुखविंदर सिंह सुख्खू, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, इमरान प्रतापगढ़ी, संजय कपूर, वीरेन्द्र चौधरी, बीपी सिंह, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवल, तौकीर आलम, अलका लांबा समेत 40 पार्टी के नेता शामिल हैं।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। यूपी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ सीटों पर पहले चरण में मतदान हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top