India

यूपी: रक्षा मंत्री लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते, होर्डिंग पर अटल जी की तस्वीर न होने से भावुक हुए रक्षा मंत्री राजनाथ, बोले- उनका चित्र जरूर लगाइए

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ  मंगलवार को लखनऊ में 1710 करोड़ की शहर के विकास से जुड़ी 180 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। रक्षा मंत्री व राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि शहर का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे कहीं भी आ जा सके।

आउटर रिंग रोड के निर्माण में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपने तेवर दिखाएं ताकि काम में ठेकेदार कंपनी ढिलाई न कर सके। अगले साल अक्टूबर तक 104 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण हर हाल में पूरा करने की उन्होंने समय सीमा भी तय की।

अपने संबोधन के बीच राजनाथ ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तमाम होर्डिंग रास्ते में दिखे मगर किसी पर भी अटलजी की फोटो नहीं थी। करीब दो महीने पहले भी जब वह एक कार्यक्रम में आए थे तब भी यही स्थिति दिखी थी। ऐसा नही होना चाहिए। अब लखनऊ में विकास को लेकर जो भी होर्डिंग लगे उस पर अटलजी का चित्र जरूर होना चाहिए।

सांसद राजनाथ सिंह ने कहा दो अक्षर का योगी नाम सुनते ही अपराधियों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। देश के प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी दो अक्षर का ही है। योगी और मोदी की जोड़ी से देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा किसी भी देश और प्रदेश को चलाने के लिए उसकी कानून व्यवस्था का बेहतर होना बहुत जरूरी है। उसके लिए शक्ति भी आवश्यक है जिसके लिए योगी और मोदी दोनों का काम सराहनीय है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कानून मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री जयप्रताप, स्वामी प्रसाद मौर्या, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मोहसिन रजा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक जय देवी, सुरेश तिवारी और बुक्क्ल नवाब भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top