यूपी: उत्तर प्रदेश में शहर के सरकारी अस्पतालों की हालात उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विभाग संभालने के बाद भी ठीक नहीं हुए है l इन दिनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कई अस्पतालों पर अचानक पहुँचकर स्वास्थ सेवाओं का जायजा ले रहे हैं l इसी क्रम में गुरुवार दोपहर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोहिया संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां बड़ी अव्यवस्था मिली।
उपमुख्यमंत्री गुरुवार सुबह लोहिया संस्थान की ओपीडी में पहुंचे। यहां मरीजों से व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद दवा स्टोर में पहुंचे। स्टोर में पैकेट बंद दवाई रखी हुई थी। जांच के दौरान पता लगा कि यह दवाएं स्टोर में पड़ी-पड़ी एक्सपायर हो गईं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित दवाओं का विवरण तलब किया। पड़ताल के दौरान पता चला कि दो लाख 40 हजार से अधिक की दवाई एक्सपायर हो गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई, और जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जीएस प्रियदर्शी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान लोहिया संस्थान से मरीज रेफर करने के मामले में भी पड़ताल कराई। निर्देश दिया कि बेड खाली न होने का बहाना बनाकर मरीजों को रेफर न किया जाए। उन्होंने निदेशक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि इस तरह की गलती दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव को अलग से जांच करने का निर्देश दिया।