यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। साथ ही साथ सभी पार्टियाँ भी सक्रिय हों गयी है। इन दिनों एक के बाद एक नेता सपा में शामिल हो रहे हैl
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
भाजपा विधायक के पार्टी में शामिल होने की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’
राजनीतिक पार्टियां अपनी पुरानी सीट पर कब्जा बहाली को लेकर मंथन में लगी हैं। तो कुर्सी पर काबिज अपनी कुर्सी को बचाए रखने की होड़ में लगे है। वहीं जनता भी इस उठापटक से अपने आप को अलग नहीं कर पा रही है।