Politics

यूपी चुनाव 2022: सोशल मीडिया पर भाजपा सुपर एक्टिव, अब बसपा की भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

यूपी चुनाव 2022: इलेक्शन कमीशन ने पांचों राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है l सियासी दलों द्वारा प्रचार प्रसार फिलहाल आचार संहिता के लगने से बंद है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद बसपा ने भी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी हहै

हाल ही में चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव को लेकर घोषणा की गई है। इसमें फिलहाल वर्चुअल रैलियों की ही अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी सुपर एक्टिव है। बहुजन समाज पार्टी की भी सोशल मीडिया पर एक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है।कार्यकर्ताओं को ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाकर एक्टिव होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चुनावी तैयारियों को भी तेज कर दिया गया है।

ट्विटर पर बहुजन समाज पार्टी के कुल 25900 फॉलोअर हैं। वहीं बसपा प्रमुख मायावती के ट्विटर पर 20 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। कार्यकर्ताओं को भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें एक्टिव रहने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को विंदुवार बनाने के लिए कहा गया है।

बसपा के अखिलेश अम्बेडकर ने बताया कि लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी की प्रबल दावेदारी है। इसे लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ता एक्टिव मोड में हैं। उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ रही है, जिसका अच्छा रेस्पॉन्स मिलना तय माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top