Politics

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को करेंगी संबोधित

यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव में अब तक मायावती उतनी ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं जितना कि बाकी राजनीतिक दल। हालांकि, उनके मजबूत वोट बैंक को देखते हुए अब भी फर्क पैदा करने वाला माना जा रहा है। वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं।

मंगलवार को पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने जानकारी दी हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी महासचिव ने बताया कि अवगत कराना है कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जानमाल, मजहब की असुरक्षा अर्थात यूपी की बदतर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी एवं लाखों का पलायन इस विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है और लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं। समाज व प्रदेश इससे पिछड़ रहा है। यह अति दुखद है।

मायावती ने अपनी सरकार की भी याद दिलाई। कहा कि बसपा सरकार में ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा 15 से 20 लाख और मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। सरकार बदलने के कारण यह काम अधूरा रह गया। भाजपा इसे ही भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया है?

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top