यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। इसी क्रम मे आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बुधवार दोपहर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं संग चौपाल लगाई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 2022 का चुनाव युवाओं का चुनाव है। देश को एक बार फिर से क्रांति की जरूरत है और क्रांति समाजवाद से ही होगी।
वह अचानक सपा कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें अपने बीच पाते ही सपा कार्यकर्ता जोश से भर उठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता से चुनाव में जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
