Politics

यूपी चुनाव 2022: राजनाथ सिंह बोले- हम समाजवादी भी हैं और राष्ट्रवादी भी, विदेशी एजेंसियों ने भी मान लिया, यूपी में बन रही भाजपा की सरकार

यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल की चर्चित सीटों में से एक जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कुद्दूपुर में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहने को कहते हैं हम पक्के समाजवादी हैं। लेकिन, मैं कहता हूं कि समाजवादी का मतलब जनता को भय, भूख और भष्ट्राचार से निजात दिलाना वाला हो।

इस कसौटी पर यदि परखेंगे तो सच्चा समाजवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरे उतरेंगे। हम समाजवादी भी हैं और राष्ट्रवादी भी।  राजनाथ सिंह ने कहा कि छह चरणों के चुनाव से स्थिति साफ हो गई है। विदेशी एजेंसियों ने भी मान लिया है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक नये इतिहास रचने जा रही है। 2022 में भी भाजपा कमोवेश उतनी सीटों पर विजय हासिल करने जा रही है, जितने पर साल 2017 पर विजय हासिल की थी।

उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कुछ और छोटी-मोटी पार्टियां भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुझसे भी बेहतर कोई मुख्यमंत्री है तो वो योगी आदित्यनाथ। कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने हासिल की है, उसकी प्रशंसा उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में हो रही है। बदमाशों के हौसले पस्त हो गए हैं। वे अब यह मानने लगे हैं कि बाहर रहने से अच्छा जेल में रहना ही बेहतर है।

भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। भ्रष्टाचार में अंकुश लगाना है तो सिस्टम में बदलाव करके लाया जा सकता है।  इसे करके भाजपा ने दिखाया। ढाई-तीन साल में ऐसा घर नहीं बचेगा जहां नल न हो। इसके लिए हर नल हर घर योजना लागू किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top