यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर और पार्टी गठबंधन शुरू हो गया है इसी क्रम मे सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक थे। इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया।
