Politics

यूपी चुनाव 2022: भाजपा को सपा से ही मुख्य चुनौती, अखिलेश यादव का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को लेकर चुनावी सर्गर्मिया काफी तेज हो गयी है, उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जैसा की अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। उनके इस एलान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। वह इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। वहीं, शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रसपा से गठबंधन में कोई मुश्किल नहीं है। उन्हें उनका सम्मान मिलेगा।

यूपी में भाजपा का पांच साल सत्ता में रहने के बाद इस बार के चुनाव में भाजपा को सपा से ही मुख्य चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है। अखिलेश यादव के साथ ही सपा कार्यकर्ता भी जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2017 में जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब वह गोरखपुर से सांसद थे बाद में वह विधान परिषद के जरिए सदन के सदस्य बनें। हालांकि, इस बार उनके अयोध्या से चुनाव लड़ने के उम्मीद लगाए जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष विजय रथ यात्रा पर हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top