यूपी चुनाव 2022: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रत्याशी कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क वह सक्रिय रहे। भाजपा का हर हथकंडा फेल होगा। भाजपा जीत के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है, लेकिन उसके हर हथकंडे को जनता ने भारी समर्थन देकर फेल कर दिया है।प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व बनेगी।
उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से आभासी भ्रामक व अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को अच्छी तरह समझ रही है। सपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार भी बनेगी l 10 मार्च को दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। सपा गठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। वे मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने का आह्वान किया।
वहीं, प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रिछपाल सिंह ने कहा इस बार सपा गठबंधन को हर चरण में बढ़त मिली है। पश्चिमी से लेकर पूरब तक हर जाति की गोलबंदी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। इसलिए वह मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
