यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा सम्मेलन करने जा रही है। इन ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी।
कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पदाधिकारियों का सम्मेलन करके अपने चुनावी अभियान को धार देगी। इसके तहत 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलनों के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगी। पहले सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को बुलंदशहर में होगा। इसमें आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद में आयोजित सम्मेलन में सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के 12 जिलों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगी।