Uttar Pradesh

यूपी: जल्लाद बना औलाद, शराब पीकर घर मे बूढ़े मां-बाप पर टूट पड़ा, बेरहमी से पिटते हुए ले ली 72 वर्षीय माँ की जान

हाथरस: उत्तर प्रदेश मे हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली, यहाँ सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी जूलिया में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने शराब पीकर अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। शनिवार सुबह आरोपी की मां की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

गांव गढ़ी जूलिया निवासी बुजुर्ग राजनलाल अपनी बुजुर्ग पत्नी बर्फी देवी के साथ गांव में रहते थे। उनके छह पुत्रों में एक पुत्र भूरी सिंह उर्फ भूरा को शराब पीने की लत है। शराब पीने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से मारपीट करता रहता था।

शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे वह शराब पीकर घर आया और माता-पिता से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया। उसकी पिटाई से दोनों बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार सुबह आरोपी की 72 वर्षीय घायल मां बर्फी देवी की मौत हो गई। शनिवार को पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top