आगरा: साल 2016 में शुरू हुआ ब्रज रत्न अवार्ड 10 विधाओं में दिया जाता है। 52 विभूतियों को अब तक अवार्ड मिल चुका है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में ब्रज रत्न अवार्ड से सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के नामों की घोषणा की गई। समारोह 21 दिसंबर को आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ब्रज की 11 विभूतियों को अलंकृत करेंगी।
11 विभूतियों में विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हैं। काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे। समारोह संयोजक बृजेश शर्मा, सह संयोजक डॉ. आरएन शर्मा ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया।
इन विभूतियों को मिलेगा अवार्ड
– एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष
– हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत)
– चौधरी बदन सिंह (पूर्व विधायक ), गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक
– प्रो. बलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद एवं राष्ट्र चिंतक
– कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
– कर्नल मनहर शर्मा, मॉडल एवं अभिनेता
– वंदना गुप्ता, अभिनेत्री
– हेमलता काला, क्रिकेटर
– डॉ. ज्ञान प्रकाश, सर्जन
– काजल शर्मा, नृत्यांगना
– रमेश मुस्कान, हास्य कवि