Politics

यूपी: मौर्य की सांसद संघमित्रा मौर्य ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां करने की कोशिश की, लिखा- पार्टी अलग हो सकती है पर पिता-पुत्री नहीं

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में स्वामी प्रसाद मौर्य, डा. धर्म सिंह सैनी सहित आठ विधायकों एवं दर्जनभर से अधिक पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इन सभी ने एकजुटता का संदेश देते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोपहराया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

वहीं, बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य अपने पिता के अलग रास्ते पर चले जाने के बावजूद भाजपा में ही रहेंगी। जिस समय स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ी, उसी वक्त संघमित्रा मौर्य का बयान आया था। उन्होंने कहा था कि वह बदायूं और भाजपा छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।

एक बार फिर से सांसद संघमित्रा मौर्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां करने की कोशिश की है।  प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की है। सांसद ने पोस्ट की शुरुआत काव्यात्मक तरीके से की है। लिखा है कि मैं कुछ माँगू और पूरा न हो, ऐसे तो हालात नहीं। मैं पुकारूं और पापा न सुनें, इतने भी हम दूर नहीं। सांसद ने लिखा है कि पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुझे बेटी के रूप में मेरे पिता से मांगे वचन से बंधी हूं। सोशल मीडिया पर जब अशोभनीय शब्द पढ़ती हूं तो ऐसा नहीं कि जवाब न दे सकूं, फैसला न ले सकूं।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने लिखा है कि वह अपने हक के लिए लड़ने में पीछे नहीं रहेंगी। मेरे पिता मेरे अभिमान हैं, मेरे हीरो हैं। पार्टी अलग हो सकती है पर पिता-पुत्री नहीं। पीएम मोदी भाजपा का परिवार बड़ा करने में लगे हैं वहीं निचले स्तर के लोग छोटी सोच का परिचय देकर किसी को हजम नहीं करना चाहते। आखिर में जय भाजपा तय भाजपा लिखकर सांसद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास जताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top