लखनऊ : प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हिंंसा भड़काने के आरोपी जावेद के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इसे दोषपूर्ण बताते हुए हाईकोर्ट से प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा है यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित अन्याय पूर्ण है । घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।
जबकि दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना और पक्षपातपूर्ण दुर्भाग्यपूर्ण है। तत्काल गिरफ्तारी जरूरी है। सरकार द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाई में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढहा दिए जा रहे हैं। मायावती ने कहा कि इस समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल हैं जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात व दुर्भाग्यपूर्ण। तत्काल गिरफ्तारी जरूरी।