Uttar Pradesh

UP मेट्रो : कुमार केशव के यूपी मेट्रो के MD पद से रिटायर के बाद, सुशील कुमार को मिला यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

UP मेट्रो : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) में निदेशक संचालन के पद पर तैनात सुशील कुमार को प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार शासन द्वारा दिया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के निदेशक संचालन को आज उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सरकार द्वारा दिया गया।

आपको बता दे कि इससे पहले, सुशील कुमार ने महाप्रबंधक (ओ एंड एम) और मुख्य विद्युत अभियंता/एलएमआरसी के रूप में काम किया था और परियोजना की शुरुआत के बाद से ट्रेनों और सिग्नलिंग के परियोजना प्रबंधन में शामिल थे। उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए निदेशक-विद्युत और अतिरिक्त महाप्रबंधक के रूप में रेल मंत्रालय में भी कार्य किया है। वह रेल मंत्रालय से “उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार” और डीएमआरसी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से स्नातक और आईआईटी दिल्ली से स्नातकोत्तर किया है।

यूपी मेट्रो कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव 30 जून को रिटायर्ड हो गए। उनके रिटायर होने के बाद सुशील कुमार को चार्ज दिया गया है। रिटायर्ड होने के बाद कुमार केशव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी से मुलाकात की।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top