Politics

यूपी: आज रायबरेली में सोनिया गांधी प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव होगें एक साथ मंच पर

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की हॉट सीटों में शामिल रायबरेली में मुकाबला रोमांचक हो गया है। इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसलिए रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी क्रम में दो दिवसीय दौरे पर सोनिया गांधी गुरुवार को रायबरेली पहुंच गई हैं। जिले की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है

आज सोनिया गांधी रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस जनसभा में हाजिर रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 2:45 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर कार से 2:50 पर राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई शिवाजी नगर के मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और वहां से कार से सभा स्थल शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:45 पर सभा खत्म हो जाएगी।

रायबरेली शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके सियासी तपिश बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top