Elections news

यूपी: यूपी के पीलीभीत-बहेड़ी मे मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, फिर गई ससुराल

लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जनता का उत्साह उमंग देखने को मिल रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर यूथ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत-बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

इस बीच लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

बता दें कि बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या।

दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

पीलीभीत में बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं। कोई अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा तो कोई दोस्तों के साथ। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत-बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top