Uttar Pradesh

यूपी: आज आगरा की धरती पर रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे, 7 जुलाई तक चलेगा महाभियान, मानसून की बारिश के बाद 51 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य

ताजनगरी: प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। ताजनगरी में कुल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें मंगलवार को 36 लाख पौधे रोपे जाएंगे। मानसून की बारिश के बाद 51 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग समेत 26 विभागों को यह जिम्मेदारी दी गई है।

ताजमहल के साए में मंगलवार सुबह प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ताज वन ब्लॉक में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले तीन दिनों में 44 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि बाकी 7.3 लाख पौधे आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।

ताजनगरी में बीते साल 46 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 10 फीसदी पौधे भी नहीं बचे। वन विभाग ने अपने वन ब्लॉक में पौधे लगाकर देखरेख कर ली, पर अन्य 25 विभागों का रिजल्ट बेहद खराब रहा। इनमें नगर निगम, उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, रेलवे, पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग के लगवाए गए पौधे बहुत कम बच पाए। फेंसिंग न होने, ट्री गार्ड न लगाने और पूरे साल देखरेख न होने के कारण पौधे जीवित नहीं रहे।

डीएफओ अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि आगरा में मानसून की बारिश हो चुकी है। पांच दिनों में से लगातार चार दिन बारिश होने से मिट्टी में नमी आ चुकी है। जो गड्ढे खोदे जा चुके हैं, वह भी पूरी तरह से नम हो चुके हैं। यह सबसे बेहतर समय है, जबकि नए पौधे मिट्टी में पकड़ बना लेंगे। बीते वर्षों में पौधरोपण अभियान तब चला, जब केवल एक ही बारिश हुई थी। मिट्टी सूखी होने और फिर दोबारा बारिश होने के बीच 15 से 20 दिन का लंबा इंतजार हो गया, जिससे पौधे पनप नहीं पाए।

इन दिनों में लगाए जाएंगे पौधे
5 जुलाई को 36,71,221 पौधे
6 जुलाई को 3,65,076 पौधे
7 जुलाई को 3,65,076 पौधे
15 अगस्त को  7,30,171 पौधे
कुल लक्ष्य 5131544 पौधे

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top