Uttar Pradesh

यूपी: आज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर होगा भाजपा का सदस्यता महाअभियान

यूपी: आज महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हैं। 25 सितंबर अंत्योदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
बुधवार को यानि आज के दिन भाजपा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।

बता दें कि अंत्योदय दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित दिन है। अंत्योदय दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय”, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top