Politics

यूपी: आज सपा संसदीय बोर्ड की बैठक, चाचा शिवपाल व भतीजे तेज प्रताप यादव की जिम्मेदारी होगी तय

यूपी: लोकसभा चुनाव 2024 में सपा को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पुराने पैतरों के कमाल ने ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें जीतकर सपा देश की तीसरे नंबर और प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

समाजवादी पार्टी ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें निर्णय हो जाएगा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे या फिर कन्नौज सीट छोड़ेंगे। इस समय अखिलेश यादव करहल से विधायक और कन्नौज से सांसद हैं।

उन्हें इन दोनों में से एक सीट त्यागनी होगी। वह राष्ट्रीय राजनीतिक को आगे बढ़ाने का काम करेंगे या प्रदेश को मजबूत करेंगे इसे लेकर वह आज होने की वाली सपा की संसदीय बोर्ड बैठक में निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। इस बैठक में अखिलेश यादव के भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और चाचा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव मे यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटें जीतने के बाद सपा नेता और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top