Uttar Pradesh

यूपी: योगी व भाजपा किसान मोर्चा के नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा-अगले 15 दिन के अंदर तुझे रिजल्ट देखने को मिलेगा….

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी के बाद अब किसान मोर्चा के नेता देवेंद्र तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। आलमबाग में रहने वाले देवेंद्र तिवारी को बृहस्पतिवार की रात में घर के बाहर एक बैग पड़ा मिला। बैग में एक पत्र मिला है जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।

देवेंद्र की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। किसान मोर्चा के नेता देवेंद्र तिवारी के मुताबिक पत्र में पीआईएल दाखिल करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उन्हें बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र किसी सलमान सिद्दीकी ने भेजा है।

उस पत्र में लिखा है कि तुझे कितनी बार समझाया गया है लेकिन फिर भी नहीं मान रहा है। पीआईएल की वजह से मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है। इतनी बार समझाया लेकिन तुम मान नहीं रहे हो। योगी के कहने पर पीआईएल की वजह से हम लोगों के सारे स्लाटर हाउस बंद हो गए हैं। अब तू देख तेरा क्या हाल होता है। इंतजार करो अगले 15 दिन के अंदर तुझे रिजल्ट देखने को मिलेगा। तुम लोगों ने जितना हमारे रहनुमा जनाब असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मदनी को रुलाया है। उनकी एक-एक आंसू का बदला लेंगे।

वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पत्र भेजने वाले की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग धनंजय सिंह के मुताबिक, पीड़ित देवेंद्र तिवारी की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top