यूपी: विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय पर बुलाई थी। लखनऊ में होने वाली सपा के सहयोगी दलों की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव भाग लेने नहीं पहुंचे। वे सपा विधायकों की बैठक में खुद को न बुलाये जाने से काफी नाराज चल रहे हैं। लखनऊ छोड़कर वे अपने गृह जनपद में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं सहित समर्थकों ने स्वागत किया।
क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग किनारे नगला राजा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने व्यास गद्दी के समक्ष पुष्प अर्पण कर आराधना की। इस दौरान आयोजक व परीक्षत सूबेदार मान सिंह यादव फौजी उनकी पत्नी वेदश्री आदि ने माल्यार्पण व उपहार भेंटकर कर उनका सम्मान किया।
दो दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जब अपने और परायों में भेद नहीं पता होता है तब महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज सपा विधायकों की बैठक का कोई बुलावा नहीं भेजा गया था। इसी कारण वह शामिल नहीं हुए।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…
https://erranewsindia.com/after-the-up-election-results-for-the-first-time-today/