Uttar Pradesh

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत शिरोमणि के चरणों में मत्था टेकने पहुंचे संत रविदास मंदिर

वाराणसी: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दर्शन-पूजन किए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की तरफ से बाबा जिन्दर, गोविंद सहित लोगों ने रविदास अमृतवाणी की पुस्तक और सरोपा के साथ ही गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन से प्रगति की जानकारी ली। रविदास मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्यों पर बातचीत की। इसके बाद वे निर्माणाधीन सत्संग हाल के पास पहुंचे जहां काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

रविदास मंदिर के पास चार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सत्संग हाल और बनने वाले पार्क तथा रास्ते को देखने पहुंचे। जहां पहले सत्संग हाल का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने पार्क बनने के लिए अधिग्रहण होने वाली जमीन के बावत जिलाधिकारी से पूछा। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि 60 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जबकि 40 प्रतिशत जमीन लेना बाकी हैं। सत्संग हाल के सामने संत रविदास की कांस्य की प्रतिमा भी लगेगी। मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपये है। 1,5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण कर पार्क बनेगा।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई थी। इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, सुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, पीयूष वर्धन, अरविंद सिंह रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top