Uttar Pradesh

वाराणसी: तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव मे दिग्गज कलाकारों ने सजाई शाम, निरहुआ ने गाया ‘बुलडोजर बाबा चाप रहे..

पिंडरा महोत्सव: वाराणसी में तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का आगाज हो रहा है, वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 24 से 26 दिसंबर तक पिंडरा में पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का शुभारंभ अयोध्या से आई टीम द्वारा फरवाई लोकनृत्य से हुआ। पहली बार पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर हो रहे पिंडरा महोत्सव के दौरान जब कलाकारों को स्थानीय लोगों का समर्थन मिला तो महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया।

भोजपुरी अभिनेता व गायक रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ जैसे दिग्गज कलाकारों ने पिंडरा महोत्सव के दूसरे दिन की शाम सजाई। उनकी मौजूदगी में सुर ताल का ऐसा माहौल बना कि उन्हें सुनने के लिए नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ उमड़ पड़ी। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जैसे ही ए राजा हमके बनारस घुमायदा… गीत शुरू किया, दर्शक भी उनके साथ सुर मिलाकर झूमने लगे।

निरहुआ जब मंच पर पहुंचे तो युवाओं का जोश दोगुना हो गया। उन्होंने ”बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं…” और का करबु तेल गमकउवा… जैसे गीत सुनाए। वहीं, भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बम बम बोल रही है काशी… और बड़ा नीक लागेला… जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। गोपाल राय ने पारंपरिक गीत गा हमार गऊवा के टेढ़की डगरिया मढ़िया पर काग बोलेला… सुनाया। इनके अलावा अंशिका सिंह, अनुभा, सुमन अग्रहरि, सतीश पांडेय, अरविंद सिंह की भी प्रस्तुतियां हुईं। अंजलि उर्वशी ने लोकनृत्य पेश किया। वहीं, फौजदार सिंह ने आल्हा गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

इस मौके पर ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर सोमवार को पिंडरा महोत्सव के तहत सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मैराथन को विधायक डॉ अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन दौड़ रमईपुर स्थित सूर्य नारायण इंटर कॉलेज से शुरू होकर महोत्सव स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। मैराथन दौड़ में आधा दर्जन इंटरमीडिएट के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। तीन किमी लंबे दौड़ में बालक वर्ग में शुभम विश्वकर्मा व बालिका वर्ग में अंजू पासवान ने प्रथम स्थाल हासिल किया। इन विजेताओं को सांसद रविकिशन, सांसद दिनेश लाल व सांसद वीपी सरोज ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

महोत्सव में शिरकत करने आए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ है। जनता को विकास में सहभागी बनाकर ही देश का विकास हो सकता है। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी में भी जनता का सहयोग चाहिए।

सांसद रवि किशन ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाओं को बराबरी का हिस्सा मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों और बेटियों को पीएम को धन्यवाद देना चाहिए। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में समाज के सर्व विकास की अवधारणा पूरी हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top