Maharajganj

महराजगंज: पनेवा पनेई में नाली के पानी को लेकर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



महराजगंज

सिंदुरिया
मिठौरा क्षेत्र के पनेवा पनेई में वर्षों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवागमन व मच्छरों की समस्या से परेशान पनेवा पनेई के ग्रामीणों ने शुक्रवार को संबंधित प्रतिनिधि व कर्मचारी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

फोटो परिचय : पनेवा पनेई में संबंधित  के विरुद्ध प्रदर्शन करते ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वर्षों से अमित अग्रहरि के दरवाजे के सामने नाली व स्लैप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है।जिससे मच्छर के साथ दुर्गन्ध से रहना कठिन हो गया है पूरा गांव इस समस्या से जूझ रहा है।  ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी इस समस्या के निराकरण पर गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही गांव में नाली व गंदगी पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमित अग्रहरि, रामसमुझ, रामबहाल, अब्दुल, रज्जाक, चन्दन, कन्हैया लाल, गुलाम गौतम, खुशीहाल आदि उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि जल्द ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा।
———

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top