Elections news

यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों पर मतदान शुरू, मैदान में 100 प्रत्याशी, अखिलेश की भी परीक्षा

लोकसभा चुनाव: दुनिया में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के तीसरे चरण में मंगलवार को यूपी की सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 

सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी लोकसभा है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। इस बार 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 8 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं।

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा (सुरक्षित) और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं। 

सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार अभियान 48 घंटे पहले थम गया था। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए विशेष तैयारियां की हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पिक एंड ड्रॉप सुविधा दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top