India

पश्चिम बंगाल : कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक हफ्ते पहले हुई गिरफ्तारी, यूपी एटीएस की मदद से कोलकाता में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी

पश्चिम बंगाल : आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक सप्ताह पहले उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से कोलकाता पुलिस ने गैरकानूनी रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी शहर के आनंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग से की गई। टीएमसी सरकार पर चुनाव के समय अवैध नागरिकों के वोट बैंक के तौर इस्तेमाल का आरोप लगा रहा है।

कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने लखनऊ एटीएस टीम के साथ मिलकर आनंदपुर की गुलशन कॉलोनी में छापा मारा और इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव होने हैं।

उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस की टीम दरअसल एक मानव तस्कर मुफीजुल रहमान की तलाश में यहां आई थी और उसी क्रम में अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से किसी भी बांग्लादेशी के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। सभी लोगों से स्थानीय थाने में पूछताछ की जा रही है।

इस घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस बांग्लादेशियों के अवैध रूप से यहां रहने के मामले में सोती रहती है और जब यूपी पुलिस सूचना देती है तभी जागती है। पुलिस ने कहा है कि अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों की ऐसी गिरफ्तारी यहां आम बात है, लेकिन हाल के वर्षों में एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top