पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के एक महीने के भीतर ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहे अर्जुन सिंह ने आज टीएमसी का दामन थाम लिया है। वो इससे पहले भी टीएमसी में थे। लिहाजा यह उनकी घरवापसी है। आज उन्होंने कोलकाता में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। जिसके बाद भाजपा को छोड़कर टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की।
बताते चले कि अर्जुन सिंह दबंग छवि के नेता माने जाते हैं। वो पहले टीएमसी में ही थे। लेकिन आम चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेद्वी को हराकर लोकसभा का चुनाव जीता था। बैरकपुर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। टीएमसी में उनकी घरवापसी से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जबकि भाजपा खेमे में उदासी है।
अर्जुन सिंह से पहले भाजपा सांसद बाबूल सु्प्रियो ने टीएमसी का दामन थामा था। ऐसे् में अब टीएमसी ने भाजपा के दूसरे सांसद को अपने खेमें में लाने में सफलता हासिल की है। अर्जुन सिंह का भाजपा छोड़ना पार्टी के लिए इसलिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है l
