विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में घमासान जारी है।
पश्चिम बंगाल में सियासी दलों द्वारा प्रचार प्रसार शुरू है। इसी बीच अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 और 10 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे। साथ ही वे यहां बंगाल में नवगठित कार्रकारिणी को संबोधित भी करेंगे।
भाजपा पार्टी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 22 जनवरी को होने वाले तीन नगर निकायों के चुनाव के लिए 180 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिधाननगर नगर निगम की 41 में से 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
भट्टाचार्य ने कहा कि हमने नगर निगम चुनाव में सामान्य और अनुसूचित जाति दोनों श्रेणियों की महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। आगे उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में से 42 का था और चंदननगर में इसने कुल 33 में से नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया।
