ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। गुरुवार को भी सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मोमोज बनाते हुए नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कभी चाय बनाते तो कभी पानी पूरी खिलाते देखा गया है पर इस बार टीएमसी सुप्रीमो को मोमोज बनाते हुए देखा गया है l
आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दार्जिलिंग के दौरे पर हैं। यहां उनका अलग ही रूप देखने में मिल रहा है। हाल ही में यहां वे लोगों को पानी पूरी खिलाईं थी। सीएम द्वारा पानी पूरी खिलाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे मोमोज बनाती दिख रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की एक दुकान पर मोमोज बनाए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो क्लिप में, सीएम ममता बनर्जी को दुकान पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा वे अपने हाथों सें मोमोज बनाती भी दिख रही हैं।
ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘आज मैंने दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक के दौरान मोमोज बनाए। अपने लोगों के साथ ऐसे खास पलों को साझा करके मैं उत्साहित हूं। दार्जिलिंग में हमेशा मेरा दिल रहेगा और मैं हमारे मेहनती लोगों को सलाम करती हूं जो हर यात्रा को इतना यादगार बनाते हैं।