विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून को हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था।
इस बार सारी दुनिया में पर्यावरण दिवस ‘पृथ्वी एक है’ के संदर्भ में मनाया जाना है। यह संदर्भ बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर से तब, जब पूरी पृथ्वी कहीं विचलित व विक्षिप्तता की ओर बढ़ रही हो। प्रकृति व पर्यावरण कई तरह के संदेश हमें दे ही रहे कि अब एक साथ ही मिल-जुलकर ही कुछ सोचना होगा।
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
