World

World Web Day 2022: पूरे विश्व की हर तरह की जानकारी देने वाले WWW के 1 अगस्त यानी आज के दिन पूरे हुए 33 साल

World Web Day 2022: डब्लूडब्लूडब्लू (WWW) या वर्ल्ड वाइड वेब वह माध्यम है जिससे इन्टरनेट के द्वारा पूरे विश्व की हर तरह की जानकारी हमें अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन पर बस एक क्लिक करके हीं प्राप्त हो जाती है l वर्ल्ड वाइड वेब” जिसे हमलोग “डब्लूडब्लूडब्लू” या “वेब” के नाम से भी जानते हैं, वेबसाइट्स का एक संग्रह है जो कि इन्टरनेट के माध्यम से लोकल कंप्यूटरों से जुड़ा होता है l 1 अगस्त यानी आज के दिन WWW पूरे 33 साल का हो गया है और इस दिन को पूरी दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब डे के रूप में मनाया जाता है। आज के डिजिटल समय में लगभग हर कोई वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW को जानता है।

वर्ल्ड वाइड वेब को WWW भी कहा जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यानी इंटरनेट पर ब्राउजर के माध्यम से आप जो भी डाटा एक्सेस करते हैं वह सभी वर्ल्ड वाइड वेब के अंदर ही आता है। कंप्यूटर की भाषा में कहें तो वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन कंटेंट या इंटरनेट कंटेंट का एक हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HTML) नेटवर्क है, जिसे हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) के जरिए एक्सेस किया जाता है।

वर्ल्ड वाइड वेब को कम्प्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली ने साल 1989 में बनाया, और तब से ही इसने वेब यानि इंटरनेट का पूरा स्वरूप ही बदल दिया। साल 1989 में 35 साल के टिम बर्नर्स ली यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न) में बतौर फेलो रिसर्चर के रूप में काम करते थे। ली यहां एक कम्प्यूटर सिस्टम की इंफोर्मेशन को दूसरे कम्प्यूटर पर भेजते थे। इसी दौरान उन्होंने सोचा की क्यों न एक ऐसा तरीका हो जिससे सभी सूचनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो सकें। इसके बाद ली ने इसी विषय पर ‘इंफॉरमेशन मैनेजमेंट- ए प्रपोजल’ नाम से रिसर्च पेपर तैयार किया। इसके बाद ही पहले वेब पेज ब्राउजर यानी वर्ल्ड वाइड वेब का जन्म हुआ और टिम बर्नर्स ली बन गए वर्ल्ड वाइड वेब के जन्मदाता।

कई लोग इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब को एक ही चीज समझते हैं पर ऐसा नहीं है। दरअसल, वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन पेजेज का एक समूह हैं, जबकि इंटरनेट एक बहुत बड़ा नेटवर्क है जिसके जरिए दुनियाभर के कंप्यूटर और डिवाइसेज आपस में जुड़े हैं। यानी कि इंटरनेट एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और वर्ल्ड वाइड वेब इस प्लेटफॉर्म पर डाटा उपलब्ध कराता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top