Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,बारिश के चलते किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

बारिश के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया है। प्रदेश में करीब 02 लाख किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी फसल हालिया अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण खराब हो गई। कृषि और राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के बाद अब जल्द ही मुआवजा वितरण भी शुरू हो जाएगा।

बता दें कि रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया। करीब दो लाख किसान ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ के चलते खराब हुई है। मुआवजे के एवज में इन किसानों को करीब 68 करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top