International

अमेरिका को टारगेट कर चीन की बढ़ रही सैन्य क्षमताओं पर अमेरिका चिंतित, विदेश प्रवक्ता बोले- दुनिया के लिए बड़ी चुनौती

अमेरिका को टारगेट कर चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में तेजी से इजाफा कर रहा है। अमेरिका को चुनौती देने के लिए वह लगातार लड़ाकू विमान से लेकर आधुनिक हथियारों को तैयार कर रहा है। 

चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर अमेरिका ने चिंता जताई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि पीआरसी (चीन ) परमाणु शक्ति के मामले में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। इसका गलत इस्तेमाल शांति के लिए खतरा पैदा कर सकता है। चीन ने हाल ही में सौ से अधिक नए मिसाइलों को तैयार कर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। 

चीन इतना ताकतवर है कि अमेरिका को भी चुनौती दे सकता है। इस बात का अमेरिका को भी ज्ञान है। अमेरिका लगातार चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ड्रैगन इन दिनों तेजी से अपनी मिसाइल क्षमता को बढ़ाने में जुटा हुआ है।

बीजिंग द्वारा 100 से अधिक परमाणु मिसाइल साइलो बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि चीन का परमाणु शक्ति पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। चीन के परमाणु निर्माण हथियारों पर नियंत्रण करने के लिए प्राइस ने सभी को आगे आने का आग्रह किया। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top