Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49 वां जन्मदिन आज: वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रुद्राभिषेक, भाजपा नेताओं ने बांटे फल और अनाज

जन्मदिन पर वाराणसी में कई स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का खास अंदाज में मनाया।  हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला के नेतृत्व में गोरक्ष पीठ मंदिर मैदागिन में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी मना रही है। रुद्राभिषेक के अलावा आज से आईएमए बिल्डिंग में इसी उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।  उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज शर्मा के नेतृत्व में मंडलों पर भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गरीबों को अनाज और फल बांटे गए। शिवपुर विधानसभा के चांदपुर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
इससे पहले वाराणसी दौरे पर पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और डॉ नीलकंठ तिवारी सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे।
वाराणसी शहर दक्षिणी के कोनिया क्षेत्र में स्थित माता बारी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top