महराजगंज: नेपाल सीमा पर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नौतनवा पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 5 लाख 88 हजार रुपये की नकदी और एक अर्टिगा वाहन (UP 53ES5468) बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के सख्त दिशा-निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी बनैलिया माता मंदिर ओवरब्रिज के पास आज तड़के 01:15 बजे की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- दीपक चौबे, निवासी शेखुई, थाना फरेंदा, महराजगंज
- मनोज कुमार गुप्ता, निवासी दिलेजाकपुर, थाना कोतवाली, गोरखपुर
- विजय प्रताप यादव, निवासी करजहां, थाना चिलुआताल, गोरखपुर
बरामद सामान:
- भारतीय मुद्रा में ₹5,88,000 नकद
- अर्टिगा वाहन (UP 53ES5468)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक छोटेलाल
- उपनिरीक्षक सचिन कुमार
- उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव
- हेड कांस्टेबल दीपक यादव
- कांस्टेबल मनीष गौड़
- कांस्टेबल अनुज सिंह
यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महराजगंज पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस का अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।