India

कोविड-19: कोवैक्सीन की अंतरारष्ट्रीय सप्लाई पर रोक, कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ ने कोवाक्स प्लेटफॉर्म से हटाया, पर टीका प्रभावशाली

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की अंतरारष्ट्रीय सप्लाई पर रोक लगा दी है l WHO का कहना है कि गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) यानी अच्छी उत्पादन कार्यप्रणाली में कमी के चलते यह फैसला लिया गया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में विकसित कोरोना वायरस के टीके कोवाक्सिन को अपने कोवाक्स प्लेटफॉर्म से निकाल दिया। इस प्लेटफॉर्म में शामिल कोविड टीकों को उत्पादन, अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति, विकास, शोध आदि में वैश्विक मदद दी जाती है।

संगठन ने बताया कि उसे कोवाक्सिन की उत्पादन प्रक्रिया में कमियां मिलीं थीं, लेकिन टीके के प्रभाव व सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है। कोवाक्सिन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया कि जिन करोड़ों लोगों ने उनका टीका लगा, वे सुरक्षित हैं, टीकाकरण प्रमाणपत्र भी मान्य हैं। संगठन ने साफ किया कि उसने कोवाक्सिन के असर की जांच कराई, इसमें कोई बदलाव नहीं मिला है।

टीका प्रभावशाली है और सुरक्षा पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि उसने कोवाक्सिन को संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की खरीद प्रक्रिया से अलग कर दिया। आपात उपयोग प्राधिकार (ईयूएल) मिलने के बाद 14 से 22 मार्च को संगठन ने भारत बायोटेक की जांच करवाई थी। कंपनी ने संगठन के बयान के हवाले से टीके को सुरक्षित बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top