Education

यूपी : सरकार ने प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के नर्सिंग पाठ्यक्रमों में वर्ष 2021-22 के लिए 240 सीटों को बढ़ाया, 338 से बढ़कर 578 हुईं सीटें

यूपी : प्रदेश मेें पहली बार राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग के लिए नीट यूजी के माध्यम से 112 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया है। सरकार ने प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के नर्सिंग पाठ्यक्रमों में वर्ष 2021-22 के लिए 240 सीटों को बढ़ाया है, जिसके बाद अब प्रदेश में नर्सिंग की सीटों की संख्या 338 से बढ़ कर 578 हो गयी है l

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रदेश में नर्सिंग मेें 240 सीटें बढ़ाई गई हैं। प्रदेश के मेडिकल कालेज आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, ग्रेटर नोएडा और आरएमएल लखनऊ में 40-40 सीटें बढ़ाई गई हैं। इससे नर्सिंग की सीटों की संख्या 338 से बढ़ कर 578 हो गई हैं।

उप मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं और स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती व अयोध्या में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है।

शेष सीटों पर अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वारा प्रवेश दिया गया। बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू होने से पहले शैक्षणिक एवं आउटसोर्स के रूप में गैर शैक्षणिक पदों का सृजन किया जा चुका है। फिलहाल शैक्षणिक पदों को संविदा के आधार पर भरने की प्रक्रिया चल रही है। शैक्षणिक पदों का अधियाचन शीघ्र ही लोक सेवा आयोग प्रयागराज को भेजा जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top